कोविड काल में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने सड़कों पर उतरे एसएसपी, डीएम

यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने सड़कों पर उतरे एसएसपी, डीएम
देहरादून, बद से बदतर हो चुकी यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए आज डीएम एवं एसएसपी देहरादून में संयुक्त रूप से अभियान चलाया
अभी पिछले सप्ताह नवनियुक्त डीएम आर राजेश कुमार ने जब से देहरादून जिला अधिकारी का चार्ज संभाला है यातायात व्यवस्था से लेकर उन तमाम समस्याओं को पटरी पर लाने के लिए जिलाधिकारी रोज किसी ना किसी विभाग का निरीक्षण कर रहे हैं, आज जिलाधिकारी देहरादून एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आरटीओ एवं यातायात पुलिस को साथ लेकर सहस्त्रधारा रोड, सर्वे शौक से क्रॉसिंग एवं घंटाघर पहुंच कर यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए संयुक्त अभियान चलाया, इस अभियान में अनियंत्रित रूप से चल रहे विक्रम,ऑटो एवं नो पार्किंग जोन में खड़े कर गए वाहन ओवरलोडिंग एवं अनियंत्रित गति से जाने वाले वाहनों पर कार्रवाई की गई घंटा घर के आसपास खड़े कई ऑटो का चालान कर सीज़ गया
इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि कई दिनों से शहर में यातायात व्यवस्था, ओवर स्पीडिंग, ओवर लोडिंग, नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों की वजह से दुर्घटना एवं शहर में जाम की शिकायतें प्राप्त हो रही है तथा यात्री वाहनों पर कोविड प्रोटोकाॅल का भी पालन नही किया जा रहा है, जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं आरटीओ की टीम के साथ संयुक्त निरीक्षण कर जायजा लिया गया। उन्होंने कहा कि शहर की यातायात व्यवस्था को सुधार लाने के लिए आरटीओ एवं यातायात पुलिस को आवश्यक निर्देश दिये गये हैं तथा उनके द्वारा भविष्य में भी समय-समय पर औचक निरीक्षण कर यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया जायगा, नियमों का उल्लंघन करने वालों पर वर्णित प्राविधानों के अनुसार कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।
निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस ने कहा शहर की यातायात व्यवस्था एवं ओवर स्पीडिंग, ओवरलोडिंग, बिना हेलमेट एवं सीट बैल्ड के ड्राईविंग, नो पार्किंग जोन को फ्री करने हेतु जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, एवं परिवहन विभाग द्वारा अभियान चलाकर कार्यवाही की गई है, जो कि आगे भी इस तरह का अभियान चलाकर कार्यवाही की जायेगी।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक यातायात स्वप्न किशोर, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी रश्मि पंत समेंत यातायात पुलिस, नागरिक पुलिस एवं सीपीयू व परिवहन विभाग के कार्मिक उपस्थित थे।