उत्तराखंड से सटी सीमाओं पर चीन ने बढ़ाई गतिविधि
लद्दाख जैसे किसी भी संघर्ष से निबटने के लिए भारतीय सेना तैयार

देहरादून, उत्तराखंड से लगती हुई सीमाओं पर चीन सीमा क्षेत्र में हलचल बढ़ने के बाद भारतीय सेना भी अलर्ट पर है,लद्दाख के बाद अब चीन उत्तराखंड सीमा पर हरकत में आता दिख रहा है. बीते 6 महीने से भी ज्यादा वक्त के बाद चीनी सेना ने उत्तराखंड में बाराहोती सेक्टर (Barahoti Sector) में एक बार फिर से अपनी गतिविधि बढ़ाई है. सूत्रों की मानें तो उत्तराखंड में बाराहोती इलाके, जिसे LAC के सेंट्रल सेक्टर के नाम से भी जाना जाता है, वहां चीन की हलचल बढ़ी है, माना जा रहा है कि भविष्य में यहां चीन अपनी गतिविधि बढ़ा सकता है, भारत की ओर से चीनी क्षेत्र में बढ़ रही गतिविधियों से निबटने की पूरी तैयारी भी की जा रही है,लद्दाख के बाद उत्तराखंड में भी चीन ने उत्तराखंड की सीमाओं की तरफ अपनी गतिविधि बढ़ा दी हैं, जिस को ध्यान में रखते हुए भारतीय सेना पूरी तरह से तैयार और मुस्तैद दिखाई दे रही है,
लद्दाख के बाद चीन ने अब उत्तराखंड में भी अपनी गतिविधि बढ़ा दी है. सूत्रों की मानें तो उत्तराखंड में बाराहोती सेक्टर में चीनी सेना के 40 जवान पैट्रोलिंग करने आए थे. भारतीय सेना भी चीन पर लगातार नजर बनाए हुए है और भारतीय सेना ने लद्दाख जैसे किसी भी संघर्ष से बचने की तैयारी भी कर ली है.