Breaking News

उत्तराखंड बीते 24 घंटों में 50 कोरोना संक्रमित पाए

जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 50 नए लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई

आज आये कोरोना के 50 नए मामले
देहरादून। प्रदेश में आज कोरोना के 50 नए मामले सामने आए है। इसी के साथ राज्य में कोरोना का आंकड़ा 341536 पहुंच गया है। इधर आज 33 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए इस तरह अब तक 327544 मरीज ठीक हो चुके हैं।
मंगलवार की सांय 6:00 बजे स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 50 नए लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई , जिनमें देहरादून जिले से 08 ,हरिद्वार से 07, नैनीताल जिले से 09, उधमसिंह नगर से 07, पौडी से 02, टिहरी से 0, चंपावत से 08, पिथौरागढ़ से 01, अल्मोड़ा 05, बागेश्वर से 01, चमोली से 01, रुद्रप्रयाग से 0 ,उत्तरकाशी से 01 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं। वहीं 33 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए है। कोरोना से संक्रमित अब तक कुल 341536 मरीजों में से 327544 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं , 6015 संक्रमित राज्य से बाहर जा चुके, हैं ,7357 संक्रमित की मौत हो चुकी है। राज्य में वर्तमान में कोविड-19 के एक्टिव केस 620
है। इधर रिकवरी रेट 95.90 प्रतिशत पहुंच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button