जौलीग्रांट एयरपोर्ट से थानो के बीच लोनिवि के सैकड़ों साइनबोर्ड चोरी
ऋषिकेश। जौलीग्रांट एयरपोर्ट से थानो के मध्य, देहरादून रोड, सात मोड, बड़कोट मोड में सड़क के किनारे लोनिवि ऋषिकेश की ओर से लगाए गए लाखों रुपये सैकड़ों साइनबोर्ड कबाड़ियों ने चोरी कर लिए हैं। जबकि रोड के किनारे से लाखों रुपये के साइनबोर्ड गायब होने के बाद भी कार्रवाई करने की बजाया अधिकारी चुप्पी साधे बैठे हैं।
अप्रैल के आखिरी सप्ताह में जौलीग्रांट एयरपोर्ट से थानो के बीच सड़क किनारे मोड़ पर लगाए गए रेडियम लगे साइनबोर्ड चोरी होने लगे थे। बताया जा रहा है पहले कबाड़ी एक साथ कई साइनबोर्ड क्षतिग्रस्त को नीचे गिरा देते थे, फिर अगली रात को इन साइनबोर्ड को चोरी कर ले जाते थे। करीब पांच साल पहले बनी यह काफी सुंदर लगती थी। लेकिन अब साइनबोर्ड के साथ रात को सड़क को जगमग करने वाली सोलर कैट आई (धूप से चार्ज होकर रात को जलने वाली डिवाइस) भी लगातार चोरी हो रहे हैं।
जौलीग्रांट एयरपोर्ट से थानो के बीच कई साइनबोर्ड और सोलर कैट आई चोरी होने की सूचना मिली है। जल्द ही साइनबोर्ड चोरी करने वाले कबाड़ियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। जो कबाड़ी सरकारी सामान खरीद रहा है उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया जाएगा।