बीते 24 घंटे , उत्तराखंड में 39 कोरोना संक्रमित

देहरादून। उत्तराखंड में अब वैश्विक महामारी कोरोना का ग्राफ धीरे-धीरे कम होता जा रहा है आज राज्य में 39 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के साथ राज्य में इस संक्रमण से पीड़ित मरीजों का आंकड़ा बढ़ कर के 341401 हो गया है जबकि आज इस संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत हुई है राहत भरी खबर यह है कि अब धीरे-धीरे इस संक्रमण से कोरोना का ग्राफ कम होता जा रहा है. आज विभिन्न अस्पतालों से 32 लोग डिस्चार्ज हुए जबकि अभी भी 698 लोग इस संक्रमण से अपना इलाज करा रहे हैं।
उत्तराखंड राज्य स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी 7:00 बजे के स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा चमोली दो जनपद ऐसे हैं जहां पर आज कोई भी इस संक्रमण से पीड़ित नहीं मिला जबकि आज बागेश्वर में 2, चंपावत में 2, देहरादून में 8, हरिद्वार में 6, नैनीताल में 5, पौड़ी गढ़वाल में 1, पिथौरागढ़ में 3, रुद्रप्रयाग में 6, टिहरी गढ़वाल में 1, उधम सिंह नगर में 4 तथा उत्तरकाशी में 1 संक्रमित मरीज मिला है जिससे आज कुल 39 लोग इस संक्रमण से पीड़ित पाए गए आज इस संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत होने के साथ राज्य में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 7355 हो गया है।