भेल का निजीकरण नहीं होने देंगे: चौहान

हरिद्वार: भेल मजदूर कल्याण परिषद-इंटक भेल के कार्यालय पर आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में श्रम कानूनों में परिवर्तन के खिलाफ संघर्ष का आह्वान किया गया।
कायर्क्रम आयोजक इंटक के प्रदेश उपाध्यक्ष व अखिल भारतीय भेल इंटक फेडरेशन के राष्ट्रीय महामंत्री राजबीर सिंह चौहान ने कहा कि श्रम कानूनों में परिवर्तन व भेल जैसे सार्वजनिक संस्थान के निजीकरण के प्रयासों का विरोध किया जाएगा। कहा कि सरकार की नीतियां किसान ओर मजदूर वर्ग के खिलाफ हैं। सत्यम कंपनी के आंदोलनरत मजदूरों की मांगों का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि इंटक लगातार सत्यम के श्रमिकों के आंदोलन में सहभागिता कर रहा है। मुख्य अतिथि इंटक के प्रदेश अध्यक्ष ओर पूर्व काबीना मंत्री हीरा सिंह बिष्ट ने इंटक संगठन की कार्यनीति व उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संगठन अपने उद्भव कॉल से ही मजदूर वर्ग के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करता आ रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जी. संजीवा रेड्डी के नेतृत्व में इंटक पूरे देश में मजदूर हितों के लिए लड़ रहा है। सम्मेलन में एक सात सूत्रीय मांग पत्र पारित कर राष्ट्रपति को भेजा गया। सभा को इंटक प्रदेश महासचिव एपी अमोली, प्रदेश यूथ इंटक अध्यक्ष संग्राम सिंह पुंडीर, इंटक जिला जिलाध्यक्ष भगत सिंह, यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रवि बहादुर, अमरदीप रोशन, तेलूराम प्रधान, रुड़की रोडवेज से जगदीश बहुगुणा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में रोशन लाल, सुकर्म पाल, मुकेश कुमार सचिन चौहान, दीपचंद, मंजूर खान, श्याम कुमार शर्मा, अश्विनी चैहान, अमित चौहान, मनोज यादव, संजय बिष्ट, रविंद्र चैहान, मुकेश शर्मा, राजेश बिष्ट, रितेश गौर, पंकज कुमार, मुकेश कुमार, संदीप चौहान, विनोद चैहान, रेशु चौहान, आशुतोष, इफ्तेखार अहसन, सुनील कुमार गुप्ता, संजय चौहान, विजय धीमान, श्रवण चौहान, सुनील कुमार, कृष्णपाल, अजय दीक्षित, आलोक साह, मनीष नामदेव, राजीव सैनी, संजय शर्मा आदि मौजूद थे।