Uttarakhand

नशा तस्करों के विरुद्ध थाना रायपुर पुलिस की सख्त कार्रवाई

एक स्मैक तस्कर पुलिस की हिरासत में

नशा तस्करों के विरुद्ध थाना रायपुर पुलिस की सख्त कार्रवाई

एक स्मैक तस्कर पुलिस की हिरासत में

देहरादून, थाना रायपुर पुलिस को काफी समय से सूचना मिल रही थी कि रायपुर क्षेत्र जैन प्लाट, वाणी विहार लाडपुर के जंगल में आए दिन कुछ लड़के नशा एवं हुडदंग करते रहते हैं जिस पर सादे वस्त्रों में टीम गठित कर ऐसे स्थानों को चिन्हित किया गया तथा जैन प्लांट, वाणी विहार, लाडपुर जंगल में चेकिंग अभियान चलाया गया तथा नशा करने वालों को चिन्हित कर थाने लाकर चालान किया गया। नशा करने वालों के विरूद्ध चेकिंग अभियान लगातार जारी है।
वहीं दूसरी ओर थाना रायपुर पुलिस ने 10 ग्राम स्मैक के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है थाना रायपुर प्रभारी दिलबर सिंह नेगी ने बताया की थाना रायपुर क्षेत्र में नशे की तस्करी करने वालों को बिल्कुल नहीं बख्शा जाएगा इसी मुहिम को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने आज मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री करने वालों के विरुद्ध रोकथाम की कार्रवाई में अभियुक्त शुभम चौहान ऊर्फ पिंकू पुत्र जोगिंदर आयु 32 वर्ष निवासी 222 अंबेडकर नगर देहरादून को 10 ग्राम अवैध इसमें स्मैक एवं मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है, अभियुक्त के विरुद्ध थाना रायपुर में 8 2160 ndps act के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है|अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ उप निरीक्षक आशीष रावत ,उप निरीक्षक जयवीर सिंह ,कांस्टेबल गंभीर संतोष एवं रविंद्र थे

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button