Uttarakhand

अब तक के सबसे बड़े साइबर घोटाले की अलग-अलग परतें खोल रहा है एसटीएफ

बैंक खातों में जमा करा कर करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी को अंजाम दिया जा रहा है

अब तक के सबसे बड़े साइबर घोटाले की अलग-अलग परतें खोल रहा है एसटीएफ

देहरादून, साइबर अपराधियों द्वारा पावर बैंक एप के माध्यम से पैसे इन्वेस्ट करने पर 15 दिन में पैसे दोगुने करने का लालच देकर आम जनता से पैसा विभिन्न वॉलेट पेटीएम/रोजरपे के माध्यम से प्राप्त कर विभिन्न बैंक खातों में जमा करा कर करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी को अंजाम दिया जा रहा है
जिस पर कार्रवाई करते हुए उत्तराखंड पुलिस द्वारा साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु स्पेशल टास्क फोर्स के साथ मिलकर पूरे राज्य में पावर बैंक के नाम से धोखाधड़ी की प्राप्त शिकायतों में 8 प्रकरण में अभियोग पंजीकृत किया जा चुका है अब तक की विवेचना में 30 बैंक खाते व एसटीएफ ने सभी संबंधित बैंक प्रबंधकों और जिम्मेदार व्यक्तियों के विरुद्ध विभागीय और कानूनी जांच के लिए पहले ही पत्र जारी कर दिया है इसी के साथ 12 अभियुक्त प्रकाश में आए हैं दो अभियुक्त गिरफ्तार छह अभियुक्तों के विरुद्ध वारंट B एक अभियुक्त के विरुद्ध गैर जमानती वारंट दो अभियुक्त के विरुद्ध 41 दंड प्रक्रिया संहिता का नोटिस एक अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु इंटरपोल से संपर्क किया गया है पूर्व में पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड ने मामले के सभी निष्कर्षों को संबंधित राज्य पुलिस प्रमुखों के साथ साझा किया था

इस प्रकार के अपराधों के पूरे देश से आंकड़े एकत्रित किए गए तो पावर बैंक संबंधी पूरे देश में करीब 239 अभियोग विभिन्न राज्यों 8 उत्तराखंड 178 तेलंगाना 19 पश्चिम बंगाल तेरे उत्तर प्रदेश 5 हरियाणा चार तमिलनाडु तीन कर्नाटक 2 छत्तीसगढ़ दो महाराष्ट्र दो उड़ीसा एक बिहार एक चंडीगढ़ एवं एक दिल्ली में पंडित कराए गए हैं जिसमें पूरे देश भर में करीब 25 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई है प्रकरण काफी गंभीर एवं विदेशी नागरिकों कंपनियों के जुड़े होने के साक्ष्य प्राप्त होने के कारण राष्ट्रीय एजेंसी सीबीआई , ईडी व सभी राज्यों के पुलिस महानिदेशक व राजस्व खुफिया निदेशालय आदि से भी समन्वय स्थापित कर सहयोग लिया जा रहा है साथ ही अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों से भी संपर्क स्थापित करने का प्रयास जारी है ऐसे ही एक प्रकरण में करोड़ों रुपए के ट्रांजैक्शन के दृष्टिगत ईडी द्वारा इस संबंध में क्रिप्टो करेंसी एक्सचेंजर को 2700 करोड़ का नोटिस प्रेषित किया गया है साथ ही अन्य क्रिप्टो करेंसी एक्सचेंज के खिलाफ रिपोर्ट आगे की गहन पूछताछ के लिए प्रस्तुत की गई है इस प्रकरण में 350 करोड़ रुपए से अधिक की धनराशि की हेराफेरी होने का अनुमान है वह करीब 6 करोड़ में विभिन्न बैंक खातों में विभिन्न राज्य पुलिस द्वारा फ्रिज कराए गए हैं तथा बेंगलुरु की कई कंपनियों के निदेशक वह सहित 13 कंपनियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कराया गया है
साइबर थाने द्वारा तकनीकी रूप से यह जानकारी भी प्राप्त की गई जिसमें की धोखाधड़ी से प्राप्त कुछ धनराशि को क्रिप्टो करेंसी के माध्यम से चीन भेजे जाने के साक्ष्य प्राप्त हुए हैं साथ ही धोखाधड़ी हेतु प्रयुक्त पावर बैंक ऐप को हांगकांग चाइना से संचालित किया जा रहा था वर्तमान में प्रचलित अन्य कई संदिग्ध ऐप के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है जो कि इस प्रकार के अवैध कार्य में लिप्त हैं

 

एसएसपी स्पेशल टास्क फोर्स अजय सिंह ने बताया कि पूरे मामले की जांच अभी भी जारी है और जल्द ही गिरफ्तारियां होने की उम्मीद है साथ ही मामले की निष्कर्ष कई वित्तीय संस्थाओं के कामकाज में सुधार करने में मदद करेंगे उत्तराखंड एसटीएफ अन्य सभी राज्यों के लिए नए ऐप और नए तौर-तरीकों को लेकर अलर्ट जारी कर रहा है तथा और भी ऐसे एप्स को चिन्हित करके उनके विरुद्ध पूरे देश में अलर्ट जारी करेगा,जो कि नकली वेबसाइट ऐप सामान बेच रहे हैं और लोगों धोखा दे रहे हैं|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button