Uttarakhand

चोरी के सामान के साथ दो शातिर अभियुक्त पुलिस की हिरासत में

चोरी के सामान के साथ दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

देहरादून ,विगत 25 जून को हरि सिंह राव पुत्र स्वर्गीय एस सिंह राव निवासी मधुबन एनक्लेव सहस्त्रधारा रोड थाना रायपुर देहरादून द्वारा थाना में तहरीर दी गई कि बीती रात अज्ञात चोरों द्वारा मेरे निर्माणाधीन मकान से बिजली की तारे खिड़की के दरवाजों के कब्जे तथा कारपेंटर की मशीन व अन्य सामान चोरी कर लिया गया है इस सूचना पर थाना रायपुर पर तुरंत अभियोग पंजीकृत करते हुए विवेचना चौकी प्रभारी मयूर विहार उप निरीक्षक जयवीर सिंह के द्वारा प्रारंभ की गई तथा घटना के खुलासे के लिए थाना प्रभारी रायपुर दिलबर सिंह नेगी द्वारा पुलिस टीम गठित की, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने बीते दिन वादी के चोरी किये गये सामान के साथ अभियुक्तगणों को गिरफ्तार किया गया है अभियुक्तगणों को माननीय न्यायालय पेश कर अभियुक्तगणों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है ।

अभियुक्त मोनू रावत पुत्र जयप्रकाश निवासी बानी बिहार थाना रायपुर देहरादून उम्र 24 वर्ष एवं अन्य आरिफ पुत्र साबिर निवासी वाणी विहार थाना रायपुर देहरादून उम्र 25 वर्ष के कब्जे से
1-बिजली के तार 2 बंडल
2-पानी की मोटर
3-दरवाजे खिड़कियों के कब्जे 75 जोड़ी
4-कारपेंटर की पूरी मशीन इत्यादि माल पुलिस टीम द्वारा बरामद किया गया है,

आपको बता दें नवनियुक्त चौकी प्रभारी जयवीर सिंह ने अभी 1 सप्ताह पहले ही मयूर विहार चौकी प्रभारी का चार्ज संभाला है| उन्होंने बताया मयूर विहार चौकी क्षेत्र में किसी प्रकार के अपराधियों को बिल्कुल नहीं बख्शा जाएगा|

उप निरीक्षक जयवीर सिंह चौकी प्रभारी मयूर विहार
2- का0 रोबिन रमोला
3- का0 नरेंद्र रावत
4- का0 दीप प्रकाश
5- का0 गंभीर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button