Uttarakhand

उद्यान विभाग की नर्सरी में घुसा गुलदार, सभासद पर किया हमला

नगर पालिका सभासद ईश्वर सिंह रौथाण के ऊपर भी गुलदार ने हमला कर दिया

उद्यान विभाग की नर्सरी में घुसा गुलदार, सभासद पर किया हमला
देहरादून। भानियावाला सपेरा बस्ती के समीप उद्यान विभाग की नर्सरी के पास गुलदार के घुसने से हड़कंप मच गया। इस दौरान मौके पर पहुंचे नगर पालिका सभासद ईश्वर सिंह रौथाण के ऊपर भी गुलदार ने हमला कर दिया। किसी तरह से ईश्वर ने अपनी जान बचाई। भानियावाला में सुबह गुलदार उद्यान परिसर के अंदर ही झाड़ी में घुस गया। सूचना मिलते ही स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे। इस बीच मौके गुलदार ने नगर पालिका सभासद पर हमला भी किया। मामले की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा की दृष्टि से वन विभाग की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची गई। वन विभाग की टीम गुलदार को पकड़ने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाए हुए है। सभासद ईश्वर सिंह ने बताया कि गुलदार के हमले से उनको कुछ जगहों पर खरोंच आई है। वह हॉस्पिटल में इलाज करवाने पहुंचे। वहीं, मौके पर गुलदार को देखने के लिए आसपास काफी भीड़ जमा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button