Breaking News

थाना रायपुर पुलिस का गुड परफॉर्मेंस, 2 दिन में किया चोरी का खुलासा

2 दिन में किया चोरी का खुलासा

मेडिकल स्टोर में हुई चोरी के संबंध में थाना रायपुर में किया गया था अभियोग दर्ज , जिस पर कार्रवाई करते हुए थाना रायपुर पुलिस ने अभियोग का सफल अनावरण चोरी का माल बरामद कर लिया है,

संदीप बगवाड़ी पुत्र वीरेंद्र थाना रायपुर द्वारा थाना रायपुर पर दिनांक 23/06/2021 को सूचना दर्ज कराई गई कि दो लड़कों द्वारा शिकायतकर्ता के मेडिकल स्टोर से करीब 3000 की नगदी एवम छोटा मोटा सामान चोरी कर लिया है

शिकायतकर्ता की तहरीर के आधार पर थाना रायपुर पर मुकदमा अपराध संख्या 362 /2021 धारा 380 457 दर्ज किया गया

उपरोक्त मुकदमे की विवेचना उपनिरीक्षक सुमेर सिंह द्वारा संपादित की जा रही थी

विवेचना अधिकारी द्वारा घटना कारित करने वाले दो युवकों को पकड़ लिया गया है,

उक्त दोनों लड़कों से पूछताछ करने पर पता चला कि दोनों लड़के नाबालिक हैं एक 15 साल एवं दूसरा 16 साल का हैं

दोनों नाबालिक से चोरी का माल बरामद हुआ है,
क्योंकि दोनों नाबालिग है, लेकिन दोनों के द्वारा पूर्व में भी दुकान से चोरी की गई थी इसलिए दोनों को बाल कल्याण अधिकारी के द्वारा बाल न्यायालय में पेश किया गया है|

 

बता दे जी इस समय थाना रायपुर की कमान थानाध्यक्ष दिलबर सिंह नेगी के हाथ में है, जब से थाना रायपुर की कमान थानाध्यक्ष दिलबर सिंह नेगी ने संभाली है थाना रायपुर क्षेत्र में अपराधियों की पुंगी बजा रखी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button