मुन्ना सिंह चौहान एवं प्रीतम पंवार पर लगाए वीरेंद्र रावत ने गंभीर आरोप

मुन्ना सिंह चौहान एवं प्रीतम पंवार पर लगाए वीरेंद्र रावत ने गंभीर आरोप
देहरादून, उत्तराखंड क्रांति दल खेल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि कल रात कोई अंजान महानुभव का फोन आया की एक महिला अकले बीमार पड़ी है देहरादून के द्वारका स्टोर के पास विनोद ऑर्थो हॉस्पिटल मे भर्ती है उसकी रीड की हडी मे प्रॉब्लम है पैर सुन होता जा रहा है जो जौनसार बाबर त्यूणी हिनोला गांव की छाया नाम की महिला बड़ी दुःखी है हॉस्पिटल मे 2 दिन से भर्ती है जो बचा पैसा था खत्म हो गया खाने के लाले पड़ गए है पैसा जो था वो भी खत्म हो गया फिर हम गये आज दिनांक 24 जून 2021 हमारे से जो सहयोग हुवा किया,
इस महिला की पीड़ा सुनी आज जिसको रोड पर ला दिया उसके जिम्मेदार है उत्तराखंड के जौनसार के बिधायक मुन्ना सिंह चौहान और प्रीतम पंवार है 2017 मे इनका मकान जो बूंद बूंद से खून पसीने से बनाया था उसे तोड़ दिया गया सर से छत छीन ली, दो छोटे छोटे बच्चे है पति प्राइवेट नौकरी करते थे पिछले साल कोरोना काल ने छीन ली खुद छाया जी भी प्राइवेट नौकरी करती थी वो भी इस साल कोरोना से चली गयी जाए तो जाए कहा ना मकान रहा ना नौकरी किराये के मकान मे रह रहे है ,किराया भी देने के लाले पड़े हुवे है और नेता मजे से सो रहे, मरे जनता इनकी बला से, इन नेताओं क़ो तो बेहतरीन तन्खाह चाहिए, कमीशन चाहिए एशा और आराम चाहिए
आज उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष खेल प्रकोष्ठ ने जाकर एक और समाज सेवा की तथा आमजन से अपील की कि सभी इस महिला और अन्य जरूरतमंद की मदत करे