Uttarakhand

डिपार्टमेंटल स्टोर में लगी आग, फायर सर्विस की टीम ने पाया आग पर काबू

डिपार्टमेंटल स्टोर में लगी आग, फायर सर्विस की टीम ने पाया आग पर काबू

देहरादून। थाना वसंत विहार क्षेत्रान्तर्गत स्थित जीएमएस रोड देना बैंक के पास बाय मोर डिपार्टमेंटल स्टोर में आग लग गई, जिसके कारण स्टोर में रखा हुआ ग्रॉसरी एवं क्रोकरी का काफी सामान जल गया। थाना वसंत विहार पुलिस टीम एव फायर सर्विस की टीम ने आग पर काबू पाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज देर रात थाना वसंत विहार को 112 के माध्यम से सूचना मिली की जीएमएस रोड देना बैंक के पास स्थित बाय मोर डिपार्टमेंटल स्टोर में आग लगी हुई है। इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक वसंत विहार ने चौकी प्रभारी इंदिरा नगर उप निरीक्षक नरेंद्र पुरी, उप निरीक्षक कुलदीप सिंह को पुलिस टीम एवं चीता मोबाइल के साथ मौके पर भेजा। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर देखा की स्टोर में आग लगने के कारण काफी धुआं बाहर आ रहा हैं। स्टोर का शटर बंद होने के कारण मौके से कंट्रोल रूम से संपर्क स्थापित कर फायर सर्विस एवं विद्युत विभाग को सूचित किया गया एवं डिपार्टमेंटल स्टोर संचालक निखिल पांडे निवासी सिद्धार्थ एसोसिएट के मोबाइल नंबर से संपर्क किया तो उनके द्वारा बताया कि वे निजी कार्य से हल्द्वानी आये हुये हैं। निखिल पांडे ने कहा की वह अपने कर्मचारी मौके पर भेज रहे हैं, जिसके कुछ ही समय बाद फायर सर्विस की टीम एवं डिपार्टमेंटल स्टोर के कर्मचारी मनोज कुमार, इंदर विश्वास एवं संजीत कुमार मौके पर पहुंचे जिस पर शटर को चाबी से खुलवा कर, डिपार्टमेंटल स्टोर की आग को बुझाया गया। थाना वसंत विहार पुलिस के अनुसार आग में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है, स्टोर में रखा हुआ ग्रॉसरी एवं क्रोकरी का काफी सामान आग लगने से जल गया। समय से सूचना मिलने के कारण आग पर काबू पाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button