आज आये कोरोना के 353 नए मामले, 6 लोगों की मौत

देहरादून। आज उत्तराखंड राज्य में वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के 353 ने मरीज मिले हैं जबकि आज छह लोगों की मौत इस संक्रमण के चलते हुई है. वही आज राज्य में 398 लोग विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज किए गए हैं. इस तरह अब भी 3572 लोग विभिन्न कोविड- सेंटर में अपना इलाज करा रहे हैं।
उत्तराखंड राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी 6:00 बजे के स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा में 20, बागेश्वर में 02 , चमोली में 09, चंपावत में 7, देहरादून में 75, हरिद्वार में 94, नैनीताल में 30, पौड़ी गढ़वाल में 27, पिथौरागढ़ में 24, रुद्रप्रयाग में 15, टिहरी गढ़वाल में 20 , उधम सिंह नगर में 10 तथा पर्वतीय जनपद उत्तरकाशी में आज 20 लोगों में कोरोना संक्रमण के लक्षण मिले हैं।
इस तरह आज राज्य में कुल 353 लोगों में इस बीमारी की पुष्टि हुई है जबकि कुल मिलाकर अब तक 335802 लोग इस संक्रमण से प्रभावित हुए वहीं अब तक 6997 लोगों की मौत इस संक्रमण के चलते पूरे राज्य में हुई है।