Uttarakhand

आज मिले कोरोना के 296 मामले, 12 की मौत

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण का प्रकोप तेजी से कम हो रहा है।

  • देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण का प्रकोप तेजी से कम हो रहा है। कोरोना कर्फ्यू के बाद से ही नए मामलों में कमी आने से आम आदमी ने राहत की सांस ली है मौत के आंकड़ों में भी पहले से कमी आई है।
    प्रदेश में आज कोरोना के 296 नए मामले सामने आए है। इसी के साथ राज्य में कोरोना का आंकड़ा 337175 पहुंच गया है।
    इधर आज 990 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए इस तरह अब तक 320549 मरीज ठीक हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 296 नए लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई ,
    जिनमें देहरादून जिले से 76 ,हरिद्वार से 64 , नैनीताल जिले से 21, उधमसिंह नगर से 34 ,पौडी से 11, टिहरी से 01, चंपावत से 07, पिथौरागढ़ से 07 , अल्मोड़ा 21, बागेश्वर से 08, चमोली से 10, रुद्रप्रयाग से 09 ,उत्तरकाशी से 37 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं।जबकि राज्य में आज 12 मरीजों की मौत हुई।
    जबकि 990 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए है।
    कोरोना से संक्रमित अब तक कुल 337175 मरीजों में से 320549 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं , 5758 संक्रमित राज्य से बाहर जा चुके, हैं ,6960 संक्रमित की मौत हो चुकी है। राज्य में वर्तमान में कोविड-19 के एक्टिव केस 3908 है। इधर रिकवरी रेट 95.07 प्रतिशत पहुंच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button