Uttarakhand

नशे में धुत लेबर ठेकेदार ने फुटपाथ पर सोने वालों पर चढ़ाई कार, एक की मौत

  1. हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार में सड़क किनारे फुटपाथ पर सो रहे व्यक्तियों पर शराब के नशे में धुत एक लेबर ठेकेदार ने कार चढ़ा दी, जिससे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे को गंभीर हालत में एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है। पुलिस ने आरोपित चालक को गिरफ्तार कर लिया।
    शहर कोतवाल राजेश साह ने बताया कि तड़के करीब पौने चार बजे दूधाधारी चौक पर फुटपाथ पर सो रहे दो व्यक्तियों पर नशे में एक चालक ने कार चढ़ा दी। एक व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया गया, जबकि दीपक निवासी भूपतवाला गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से घायल को एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया। वहीं आरोपित चालक को हिरासत में ले लिया गया।
    पुलिस ने शव की शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन कोई भी व्यक्ति उसे पहचान नहीं पाया। तब पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया और चालक को पकड़कर कोतवाली ले आई। शहर कोतवाल राजेश साह ने बताया कि आरोपित कार चालक राहुल कुमार निवासी शामली भैंसवाल हाल निवासी हरिपुर कलां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपित लेबर ठेकेदार है। उसने शराब पी हुई थी। हादसे में घायल दीपक की हालत गंभीर बताई जा रही है।देहरादून की रायपुर थाना पुलिस ने एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने के तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। एसओ दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि 10 जून को शेर बहादुर थापा निवासी कंडोली, राजीव नगर ने शिकायत दर्ज करवाई कि नौ जून की रात को उनके परिचित पदम थापा, विष्णु थापा व अन्य ने उसे बातचीत करने के लिए प्लाट पर बुलाया। जब शेर बहादुर उनके पास गया तो आरोपितों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। एसओ ने बताया कि हमला करने वाले आरोपित पदम बहादुर थापा, विष्णु थापा व रमी भंडारी तीनों निवासी कंडोली, राजीव नगर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button