Uttarakhand

उत्तराखंड में आठ जून तक बढ़ा कोरोना कर्फ्यू

उत्तराखंड में आठ जून तक बढ़ा कोरोना कर्फ्यू
देहरादून। उत्तराखंड में आठ जून तक कोरोना कर्फ्यू बढ़ा दिया गया है। अब सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खुलेंगी। वहीं, अब एक और पांच जून को परचून की दुकानें खुलेंगी। वहीं, एक जून से स्टेशनरी की दुकानें भी खुलेंगी। यह जानकारी शासकीय प्रवक्ता एवं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने दी।
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर की रोकथाम के लिए प्रदेश में लागू कोविड कर्फ्यू की अवधि को चौथे चरण में आठ जून तक बढ़ा दिया गया है। इस मर्तबा इसमें आंशिक संशोधन किए गए हैं। प्रदेश में फल-सब्जी, मांस-मछली, दूध की दुकानें, बेकरी उत्पाद यूनिट अब सुबह आठ से दोपहर एक बजे तक खुली रहेंगी। अब तक यह समय सीमा सुबह आठ से 11 बजे तक थी। परचून की दुकानें एक और पांच जून को खुलेंगी। इस दौरान जरूरी वस्तुओं की खरीद को आवाजाही की छूट रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button