Breaking News

चमोली समेत उत्तराखंड के कई इलाकों में भूकंप के झटके

देहरादून. उत्तराखंड में रात 12 बजकर 31 मिनट पर भूकंप आया. चमोली समेत उत्तराखंड के कई इलाकों में झटके महसूस किए गए. रिक्टर पैमाने में 4.3 था झटके की तीव्रता. एपिक सेंटर 22 किलोमीटर अंदर बताया गया। उत्तराखंड में देर रात लगभग साढ़े 12 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। कोरोना लॉकडाउन के बीच उत्तराखंड में रात साढ़े 12 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। वोल्कानो डिस्कबरी के मुताबिक इस भूकंप का केंद्र चमोली था। प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ 24 मई को रात 12:31:45 यानी बारह बजकर 31 मिनट और 45 सेकंड पर ये भूकंप आया। इस भूकंप का केंद्र उत्तराखंड के चमोली जिले के जोशीमठ के पास बताया जा रहा है। फिलहाल इस भूकंप में भवन हानि, पशु हानि या फिर जनहानि की कोई सूचना नहीं है।
उत्तरकाशी से आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार सभी तहसील क्षेत्रो से दूरभाष/ वायरलेस सेट के माध्यम से प्राप्त सूचना के अनुसार जनपद के सभी तहसील क्षेत्रो में भूकम्प के झटके महसूस किए गए तथा सभी तहसील क्षेत्रो में कुशलता बताई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button