आज मिले कोरोना के 3050 मरीज, 53 लोगो की मौत

आज मिले कोरोना के 3050 मरीज, 53 लोगो की मौत
देहरादून। उत्तराखंड में कोविड-19 के आज 3050 में संक्रमित मरीज मिले हैं] जबकि आज 53 लोगों की मौत इस संक्रमण के चलते हुई है. राहत भरी बात यह है कि आज विभिन्न अस्पतालों से 6173 लोग डिस्चार्ज हुए जबकि अभी विभिन्न अस्पतालों में 54735 लोग अपना इलाज करा रहे हैं. उत्तराखंड राज्य स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी 6:30 बजे के स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा में 54, बागेश्वर में 45, चमोली में 161, चंपावत में 73, देहरादून में 716, हरिद्वार में 364, नैनीताल में 224, पौड़ी गढ़वाल में 144, पिथौरागढ़ में 182, रुद्रप्रयाग में 178, टिहरी गढ़वाल में 276, उधम सिंह नगर में 537, उत्तरकाशी में 96 लोगों में आज कोरोनावायरस के लक्षण मिले। जिसके चलते राज्य में आज आंकड़ा बढ़कर के 3050 हो गया है. इस तरह अब तक इस कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 313519 हो गई है जबकि अब तक इस संक्रमण से कुल 5805 लोग मौत का शिकार हुए हैं।