Breaking News
Covid : कर्फ्यू को लेकर सरकार ने किया पुराने आदेश में संशोधन

देहरादून : 21 मई को 7 से 12 बजे तक खुलेंगे उत्तराखंड में जनरल स्टोर
देहरादून। प्रदेश सरकार ने अपने ही पुराने आदेश में संशोधन किया है। पूर्व में कोविड कर्फ्यू के फेस 2 का ऐलान करते हुए सरकार ने 21 मई को जनरल स्टोर दस बजे तक खोले जाने का निर्णय सुनाया था लेकिन अब इस आदेश में आंशिक परिवर्तन करते हुए सरकार ने 21 मई को जनरल स्टोर सुबह सात बजे से 12 बजे तक खोले जाने का निर्णय लिया है।