Breaking News

टाक्टे चक्रवाती तूफान का उत्तराखंड पर भी दिख रहा है असर : मौसम विज्ञान केंद्र

टाक्टे चक्रवाती तूफान का उत्तराखंड पर भी दिख रहा है असर : मौसम विज्ञान केंद्र

देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं। इसे लेकर मौसम विभाग ने दो दिनों में प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में पहाड़ों में भूस्खलन, नदी-नालों में उफान की चेतावनी भी जारी की गई है। आने वाले दो दिनों में देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश हो सकती है। जबकि, टिहरी, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, बागेश्वर, नैनीताल और हरिद्वार में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका है। राज्य के कुछ इलाकों में गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने और तेज बौछारें पड़ सकती हैं। वहीं, मैदानी क्षेत्रों में 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं भी चल सकती हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी रोहित थपलियाल के मुताबिक ताजा पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर की ओर सक्रिय है और उत्तराखंड की ओर बढ़ रहा है। साथ ही टाक्टे चक्रवाती तूफान का असर भी राजस्थान से उत्तराखंड और आसपास के राज्यों तक पड़ रहा है। इससे बादलों में नमी बढ़ रही है और सघन बारिश की संभावना बन रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button