Breaking News

दुकान काटकर मेडीकल शॉप में घुसा चोर, सीसीटीवी में हुए रिकॉर्ड

देहरादून: महंत इंद्रेश अस्पताल पटेल नगर के नजदीक स्थित एमपी एस मेडिकोज पर दुकान काटकर चोरों ने हाथ साफ कर दिया|मामले की अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है|
प्राप्त जानकारी के अनुसार महंत इंद्रेश अस्पताल के पास मनोज तिवारी बीते कई वर्षों से एम पी एस मेडिकोज के नाम से दवा की दुकान चलाते हैं बीते दिन सोमवार को सुबह 10:00 बजे जब दुकान खोलने पहुंचे दुकान का ताला खोलकर हक्के बक्के रह गए दुकान के पीछे की तरफ से दुकान काटकर चोरों ने एक सैमसंग मोबाइल फोन एवं 50 से ₹60 हजार के बीच रखी नगदी चोरी कर ली|दुकान के अंदर का नजारा देखकर मनोज तिवारी भौंचक्के रह गए |तभी उनको ध्यान आया और उन्होंने सीसीटीवी फुटेज खंगालीी | सीसीटीवी फुटेज में 16 may की रात 10:40 बजे दुकान के पीछे से दीवार काटकर चोर अंदर दाखिल हुआ और उसने दुकान में रखी नकदी और मोबाइल फोन चुरा लिया|दुकान स्वामी ने 100 नंबर कंट्रोल रूम पर फोन करके पुलिस को इत्तला दी|जिस पर पटेल नगर थाना पुलिस ने कार्यवाही करने की बात कही है परंतु समाचार लिखे जाने तक चोरी का मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button