Uttarakhand

राहत भरी खबर: कोरोना रोधी दवा 2डीजी लॉन्च

राहत भरी खबर: कोरोना रोधी दवा लांच

देहरादून: बीते 1 वर्ष से कोरोना संक्रमण  ने पूरे विश्व में हाहाकार मचा रखा है वही भारत देश भी इससे अछूता नहीं है | राहत भरी खबर यह है कोरोना संक्रमण महामारी दूसरी लहर  आने के बाद बीते दिवस रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा तैयार की गई कोविड-19 की देसी दवा 2-DG को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन सिंह ने मिलकर इसे लांच किया | हालांकि कोरोना संक्रमण से ग्रसित गंभीर स्थिति में भले ही इसके परिणाम उतने उत्साहवर्धक में हो परंतु मध्यम एवं गंभीर कोरोना रोगियों के इलाज में यह दवाई  – 2डीजी –  अवश्य सहायक सिद्ध होगी | गौरतलब है reddy लेबोरेटरी द्वारा तैयार यह कोरोना रोधी दवा की पहली खेप तैयार कर उपलब्ध करा दी गई है  | इस दवा का सेवन करने के पश्चात ऑक्सीजन अलग से लगाने की जरूरत कम पड़ती है इस दवाई को पाउडर के रूप में उपलब्ध कराया गया है| जिस को पानी में मिलाकर कोरोना मरीजों को दिया जाएगा|रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कोरोना रोधी दवा 2dg के लांचिंग पर कहां कि यह लहर दूसरी भारत में आई है और इसको लेकर निश्चित रूप से कुछ भी नहीं कहा जा सकता है परंतु हमें बहुत सावधानी के साथ आगे बढ़ना है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button