Uttarakhand

रुद्रपुर में गन प्वाइंट पर छेड़छाड़, विरोध करने पर घर में तोड़फोड़, 45 हजार लूटे

रुद्रपुर : रुद्रपुर रम्पुरा निवासी महिला के घर में घुसकर उसकी पुत्रियों से छेड़छाड़ की गई। विरोध करने पर तमंचे के बल पर घर में तोड़फोड़ की गई। साथ ही पथराव भी किया गया। आरोप है कि इस दौरान हमलावर 45 हजार की नकदी भी लूट ले गए। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।रम्पुरा, वार्ड नंबर आठ निवासी लक्ष्मी देवी पत्नी बिल्लू राम ने बताया कि दो मई की रात उसका परिवार घर में ही था। इसी बीच मोहल्ले के ही जागन के पुत्र दीपक और रवि अपने साथी किशन और छुटका के साथ जबरन घर में घुस आए। इस दौरान उन्होंने तमंचे के बल पर उसकी पुत्री के साथ अश्लील हरकत करते हुए छेड़छाड़ शुरू कर दी। यह देख उसका 10 साल का पुत्र और बहन सुनीता बीच बचाव को आई तो हमलावरों ने उन पर हमला कर घायल कर दिया। साथ ही घर में भी तोड़फोड़ की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button