Uttarakhand

ऑटो प्रमोट नहीं होंगे विद्यार्थी, यूजीसी सचिव ने जारी किया लेटर

नैनीताल। कोविड महामारी की वजह से कुमाऊं विवि समेत अन्य विश्वविद्यालयों के किसी भी सेमेस्टर या वार्षिक मोड की कक्षाओं के छात्र-छात्राओं को अगली क्लास में ऑटो प्रमोट Auto promote नहीं किया जाएगा। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने इस मामले में मीडिया में प्रकाशित व प्रसारित खबरों को गलत करार देते हुए विश्विद्यालयों को परिपत्र जारी किया है। साफ किया है कि 6 मई को यूजीसी की ओर से जारी पत्र में मई माह की ऑफलाइन परिक्षाओं को रोकने के निर्देश दिए गए थे।

यह पत्र कुमाऊं विवि भी पहुंचा है।

आयोग की सफाई के बाद कोविड महामारी के बीच बिना पढ़ाई के अगले अगली कक्षा में जाने का सपना पाले हजारों छात्रों को झटका लगा है।दरअसल, यूजीसी के हवाले से हाल ही में जारी खबरों में कहा गया था कि फाइनल ईयर या सेमेस्टर को छोड़कर अन्य कक्षाओं के छात्रों को ऑटो प्रमोट कर दिया जाएगा। 11 मई मंगलवार को यूजीसी की ओर से सचिव प्रो रजनीश जैन का पत्र वेबसाइट में जारी करने के साथ ही विश्वविद्यालयों को भेजा गया है। कुमाऊं विवि के वरिष्ठ प्रोफेसर के मुताबिक यह पत्र मिल गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button