
खादी ग्रामोउद्योग के कैलेंडर में महात्मा गांधी की जगह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फोटो लगाए जाने पर केंद्रीय सूक्ष्म लघु उद्योग मंत्री कलराज मिश्र ने सफाई दी है। कलराज के मुताबिक उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि केलेंडर में पीएम मोदी का फोटो कैसे आया। मुझे ये जानकारी खबरों के जरिए मिली है। हालांकि, उन्होंने पूरे मामले की जानकारी के बाद इस पर कुछ कहने की बात कही।
कलराज के मुताबिक महात्मा गांधी हमारे लिए पूज्य हैं और कोई सवाल ही नहीं खड़ा होता अन्य किसी को उनका स्थान लेने का।